{"_id":"6ac54fcdce47a0c19c0ceb15","slug":"58-people-tested-for-substance-use-at-iti-lamblu-all-results-negative-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-211027-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई लंबलू में 58 लोगों की नशे की जांच, सभी रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई लंबलू में 58 लोगों की नशे की जांच, सभी रिपोर्ट निगेटिव
Wed, 07 Oct 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। आईटीआई लंबलू में मंगलवार को आयोजित नशा मुक्ति एवं जांच शिविर में 58 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट नकारात्मक रही और कोई भी व्यक्ति नशे की जांच में पॉजिटिव नहीं पाया गया।
खंड चिकित्सा अधिकारी टौणी देवी डॉ. अभिनीत शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर में डॉ. सुप्रिया कौशल, एमएचडब्ल्यू रजनीश, सीएचओ प्रियंका, निशा व वंदना, आईसीटीसी रितु शर्मा, एसटीएलएस अनिल शर्मा तथा आशा कार्यकर्ताओं निर्मला, अंजू और निशा ने सहयोग किया। स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं से नशे से दूर रहने और परिवार व समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।