फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   552 ran, 127 candidates passed the field

552 ने लगाई दौड़, 127 अभ्यर्थियों ने पास किया मैदान

Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
552 ran, 127 candidates passed the field
ॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के दौरान दौड़ लगाती लड़कियां। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। वन विभाग सर्कल हमीरपुर में फोरेस्ट गार्ड भर्ती बहुतकनीकी कॉलेज बडू के खेल मैदान में चल रही है। भर्ती के दूसरे दिन बुधवार को 925 युवाओं को ग्राउंड टेस्ट के लिए बुलाया था। इनमें से 552 युवा ही फिटनेस टेस्ट देने ग्राउंड में पहुंचे। ग्राउंड में 500 लड़के और 52 लड़कियाें टेस्ट देने पहुंची थीं।
विज्ञापन

दूसरे दिन कुल 127 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की। जबकि मंगलवार को पहले दिन 54 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की है। बुधवार को 100 मीटर, लांग जंप, हाईजंप और 800 मीटर की बाधा पार करने में 500 लड़कों में से 121 और 52 लड़कियों में से छह लड़कियां ही फिट हो पाई हैं। जबकि अन्य युवाओं को दूसरी बाधाओं में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।
विज्ञापन

युवाओं ने भी हल्की बारिश में फिटनेस टेस्ट में खूब दमखम दिखाया। भर्ती के दूसरे दिन आठ फीसदी अधिक युवाओं ने फिटनेस टेस्ट पास किया है। भर्ती मैदान में युवा सुबह सात बजे से ही पहुंच रहे हैं, लेकिन युवाओं की एंट्री आठ बजे से की जा रही है। युवाओं के मैदान में सबसे पहले प्रमाणपत्र और दाखिला पत्र की जांच की जा रही है। इसके बाद शारीरिक माप के बाद उन्हें 100 मीटर दौड़ के लिए मैदान में उतारा जा रहा है। फोरेस्ट गार्ड भर्ती की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान-
फोरेस्ट गार्ड भर्ती में पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन अधिकतर युवा फिटनेस टेस्ट में पास हुए हैं। भर्ती में ग्राउंड टेस्ट में 121 लड़के और छह लड़कियां पास हुई हैं। मौसम दिन भर जरूर खराब रहा, लेकिन भर्ती प्रक्रिया पर इसका असर नहीं पड़ा है। युवाओं की भर्ती लगातार जारी रही।
प्रदीप ठाकुर, मुख्य अरण्यपाल, वन विभाग सर्कल हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed