{"_id":"6484bee578d92594100fa62b","slug":"52-year-old-laborer-died-due-to-falling-wall-debris-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-654-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दीवार का मलबा गिरने से 52 वर्षीय मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दीवार का मलबा गिरने से 52 वर्षीय मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आगे की कार्रवाई
पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत डाकघर जंददरु के तरोटू गांव में मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति पर काम करते समय दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राकेश कुमार पुत्र जैसी राम के रूप में हुई है। सुजानपुर थाना प्रभारी ललित महंत ने कहा कि शनिवार प्रात: करीब आठ बजे दूरभाष के माध्यम से दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई थी।
पुलिस टीम ने मौके पर जांच की, जिसमें पाया गया कि राकेश कुमार पुत्र जैसी राम 52 वर्ष जो मकान मालिक राजेश कुमार निवासी निकटवर्ती गांव थाना टिक्कर का रहने वाला है, उसके घर पर दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहा था।
वह दीवार को गिराने का काम कर रहा था। इस दौरान दीवार का मलबा दिहाड़ीदार के ऊपर आ गया और वह मलबे के नीचे दब गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि जिस समय यह व्यक्ति काम कर रहा था उस दौरान वे अकेला ही काम पर था अन्य कोई साथी काम पर नहीं था।