{"_id":"5b229f8b4f1c1ba96e8b7ff9","slug":"51528995723-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज में बाइक पर गिरा पेड़, मकान का छज्जा भी पेड़ गिरने से टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज में बाइक पर गिरा पेड़, मकान का छज्जा भी पेड़ गिरने से टूटा
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हमीरपुर शहर, बड़सर और नादौन को छोड़ शेष जिले में वीरवार दोपहर बाद मेघ जमकर बरसे। इस कारण भोरंज और अवाहदेवी में नुकसान हुआ। भोरंज में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। अवाहदेवी में एनएच-70 पर पेड़ गिर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि विभाग और प्रशासन ने एक घंटे बाद पेड़ को सड़क से हटा दिया, लेकिन एक घंटे तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इस कारण वाहन चालकों सहित यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं भोरंज में बाइक और मकान पर पर पेड़ गिरने से भारी नुकसान हुआ है।
भोरंज निवासी धनीराम के घर पर पेड़ गिरने से मकान का छज्जा टूट गया। वहीं भोरंज बाजार में सड़क किनारे खड़ी डॉ. अरुण सोनी की बाइक पर पेड़ गिरने से बाइक टूट गई। लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने नाली का काम चलाया हुआ है और वहां पर डंगा भी नहीं लगाया है। इस कारण पेड़ गिर गए और बाइक का नुकसान हुआ है। इस संबंध में एसडीएम भोरंज संदीप सूद का कहना है कि इस बारे लोक निर्माण विभाग को कहा गया है। नुकसान की रिपोर्ट मंगवाई गई है। अवाहदेवी, टौणी देवी, भोरंज और सजानपुर उपमंडल के कुछ हिस्सों को छोड़ कर वीरवार शाम तक जिला के अन्य हिस्सों में बारिश नहीं हुई है। दिनभर जिला मुख्यालय में भीषण गर्मी पड़ी और शाम को आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।