{"_id":"5b1ab4b14f1c1bda6e8b6ff3","slug":"51528476849-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तूफान के कारण आम और लीची की 35 फीसदी फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान के कारण आम और लीची की 35 फीसदी फसल तबाह
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला में तूफान और बारिश के कारण आम, लीची और नींबू की 35 फीसदी फसल तबाह हो गई है। उद्यान विभाग के कार्यालय में नुकसान के आकलन की रिपोर्ट पहुंच गई है। आम, लीची और नींबू की खेती करने वाले बागवानों और किसानों को 12 लाख का नुकसान हुआ है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार आम, लीची और नींबू की पैदावार बेहतर है, लेकिन तूफान के कारण यह फसल प्रभावित हो रही है। किसानों और बागवानों को इस बार अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी, लेकिन तूफान ने किसानों और बागवानों की इस उम्मीद पर पानी फेर दिया है।
तूफान के कारण आम, लीची आदि पेड़ों के काफी फल टूटकर नीचे गिर गए हैं। पिछले साल ऑफ सीजन होने की वजह से आम, लीची आदि फलों की इतनी अच्छी पैदावार नहीं हो पाई थी। इस बार किसानों और बागवानों को काफी उम्मीद थी कि फसल की पैदावार अच्छी होगी। तूफान ने इस बार अच्छी फसल पर पानी फेर दिया है। किसानों प्रताप सिंह, अशोक कुमार, पृथ्वी चंद, रमेश चौहान और परशोत्तम लाल ने बताया कि गत दिवस जिला में आए तूफान से आम और लीची की फसलों का भारी नुकसान पहुंचा है। उद्यान विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक आरके धीमान ने कहा कि जिला में तूफान और बारिश के कारण 35 फीसदी आम, लीची, नींबू की फसल तबाह हो गई है। तूफान से किसानों और बागवानों को 12 लाख का नुकसान हुआ है।