{"_id":"5ae5f9a24f1c1b61098b6e43","slug":"51525021090-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल पट्टिका लगाने से कतरा रहे लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल पट्टिका लगाने से कतरा रहे लाभार्थी
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद सुजानपुर में दो दर्जन बीपीएल परिवार पट्टिका लगाने से कतरा रहे हैं। बीपीएल परिवारों को घर की दीवारों पर पट्टिका लगाने में शर्म आ रही है। लोग सुविधाओं का लाभ लेना तो चाहते हैं, लेकिन पट्टिका लगाने की बारी में शर्म कर रहे हैं। नियमों के अनुसार बीपीएल परिवारों को पट्टिका लगाना अनिवार्य है, लेकिन लाभार्थी पट्टिका लगाने से गुरेज कर रहे हैं। नगर परिषद सुजानपुर में कुल नौ वार्ड हैं। इनमें से लगभग 300 परिवार बीपीएल सूची में शामिल हैं। लेकिन इन 300 परिवारों में से दो दर्जन परिवारों ने बीपीएल पट्टिका घर की दीवार पर नहीं लगाई है।
बीपीएल सूची में जब नाम डलवाने की बारी आती है तो लोग सूची में नाम डलवाने से नहीं कतराते हैं, लेकिन जब दीवार पर बीपीएल पट्टिका लगाने की बारी आती है तो वह इससे कतरा रहे हैं। इस संबंध में वार्ड नंबर 6 के पार्षद अशोक मेहरा का कहना है कि कमेटी की बैठक में इस मुद्दे को जोरों से उठाया जाएगा। वहीं इस संबंध में नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष रमन भटनागर का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि अगर इस बारे कोई शिकायत आती है तो इस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।