{"_id":"5ad385954f1c1b9d098b4b35","slug":"51523811733-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोहग गांव में मकान के एक कमरे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोहग गांव में मकान के एक कमरे में लगी आग
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की जाहू पंचायत के अंतर्गत पड़ते डोहग गांव में शनिवार रात को 11 बजे एक घर में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। भोरंज तहसीलदार अमर सिंह ने रविवार को मौके पर जाकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को पांच हजार के रुपये की फौरी राहत दी।
शनिवार रात करीब 11 बजे डोहग गांव के पुरुषोत्तम लाल के मकान के एक कमरे में अचानक आग लग गई। हालांकि जिस कमरे में आग लगी उसमें परिवार का कोई भी सदस्य नहीं सोया हुआ था। जब कमरे से धुआं निकलने लगा तो दूसरे कमरे में सोए हुए परिवार के सदस्यों ने उठकर देखा। कमरे से धुएं के साथ-साथ आग की लपटें भी निकलने लगीं। परिजनों के शोर मचाने पर गांव और आसपास के लोग आग बुझाने को दौड़े। डोहग के पास सुलगवान गांव में मां का जागरण लगा था। वहां से सभी लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारण कमरे में रखा टेलीविजन, फ्रिज, अलमारी और अन्य समान जलकर राख हो गया है। तहसीलदार भोरंज अमर सिंह का कहना है कि अग्नि पीड़ित परिवार को फौरी राहत राशि के रूप में पंाच हजार रुपये दे दिए हैं। हलका पटवारी को आग से हुए पूरे नुकसान की रिपोर्ट बनाने के आदेश दिए गए हैं।