फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने फहराया झंडा

आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने फहराया झंडा

Sun, 15 Apr 2018 10:58 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने फहराया झंडा
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आईपीएच, बागवानी और सैनिक कल्याण मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने पुलिस, होम गार्ड, स्कूली बच्चों, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी भी ली। स्कूली बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड में भाग लेने वाले पुलिस, होम गार्ड और स्कूली बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जाहू गांव के 95 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी राम लाल को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि ऐसे पर्व के उपलक्ष्य पर पार्टियों और संगठनों को भूल कर प्रदेश को उन्नति की ओर ले जाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार प्रदेश और देश के हित में बहुत सारे कार्य कर रहीं हैं। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर, स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर, भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी, नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, प्रदेश भाजपा सचिव विजयपाल सोहारू, हमीरपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, नगर परिषद अध्यक्ष सलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप बजाज, एपीएमसी पूर्व चेयरमैन प्यारे लाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष देशराज शर्मा, वीना शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त रत्न गौतम, एसपी रमन कुमार मीणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed