{"_id":"5ad0decb4f1c1b350a8b45b7","slug":"51523637963-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निकांड में जलीं 15 झुग्गियां, 49 लोग बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निकांड में जलीं 15 झुग्गियां, 49 लोग बेघर
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के गांव पुआड़ में प्रवासियों की 15 झुग्गियों में आग लगने से उनमें रखा सामान जलकर राख हो गया। इस कारण मजदूर परिवार बेघर हो गए हैं। तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर प्रभावित परिवारों को एक-एक हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
ग्राम पंचायत बीड़ बगेहड़ा के गांव पुआड़ में प्रवासी मजदूर अरसे से झुग्गियां बनाकर रह रहे हैं। शुक्रवार दोपहर 15 झुग्गियों में अचानक आग लग गई। इन झुग्गियों में 49 लोग रहते थे। पीड़ितों में नानू साहनी, संतोष साहनी, चमन, सुरेश, मंजीत, राम, शंभू, संजय, कालीचरण, फूलो साहनी आदि ने प्रशासन से उचित सहायता की मांग की है। तहसीलदार डॉ. अशोक पठानिया, कानूनगो मनोहर लाल ने कहा कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ितों को एक एक हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए हैं।