फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शिक्षा मंत्री ने 6

शिक्षा मंत्री ने 6

Sat, 07 Apr 2018 10:29 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने 6
कन्या स्कूल हमीरपुर में मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करते शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं अन्य। - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के 139 सरकारी एवं गैर सरकारी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के 682 मेधावी विद्यार्थियों को कन्या स्कूल हमीरपुर में लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिरकत की। कार्यक्रम में सांसद अनुराग ठाकुर और विधायक नरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास होना जरूरी है। इसके लिए बच्चों को हर प्रकार की स्कूली गतिविधियों में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षित करने का दायित्व अध्यापकों और अभिभावकों का होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मुख्यमंत्री आवासीय विद्यालय खोलने जा रही है। इनमें बच्चों को शिक्षा की उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। मुख्य अतिथि ने स्कूली छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए अपनी ओर से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर और भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश कुमारी ने भी अपने विचार रखे। प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल ठाकुर, प्रदेश भाजपा सह प्रवक्ता नरेंद्र अत्री, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष, राजकुमारी, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक सोमदत्त सांख्यान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कॅरिअर काउंसलिंग के लिए किया जा रहा प्लान तैयार
हमीरपुर। सांसद अनुराग ठाकुर ने कन्या स्कूल हमीरपुर में लैपटॉप वितरण समारोह में कहा कि विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। सांसद भारत दर्शन योजना के अंतर्गत दसवीं और बारहवीं के 100-100 टॉपर बच्चों और एससी, एसटी और गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले 50 बच्चों को हवाई जहाज के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में ले जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए हवाई टिकट भी बुक करवा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य वह बच्चों की वार्षिक परीक्षाओं के परिणामों के बाद किया जाएगा। इसके अंतर्गत 25 टॉप अध्यापकों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। संसदीय क्षेत्र में 300 से अधिक संख्या वाले स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए तीन माह के भीतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed