{"_id":"64e8fa200c1b95471e09eb14","slug":"480-crore-loss-in-the-district-due-to-heavy-rains-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-6621-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भारी बारिश से जिले में 480 करोड़ रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भारी बारिश से जिले में 480 करोड़ रुपये का नुकसान
विज्ञापन
हमीरपुर। यह मानसून सीजन जिले में भारी तबाही लेकर आया है। इस सीजन के दौरान जिले में अभी तक करीब 480 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। शुक्रवार दोपहर को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली लाइनों के अलावा अन्य सरकारी एवं निजी संपत्ति की भी भारी तबाही हुई है।
लोक निर्माण विभाग को अभी तक लगभग 182 करोड़ रुपये, जलशक्ति विभाग को लगभग 132 करोड़ और बिजली बोर्ड को 25.67 करोड़ रुपये की क्षति के अलावा पंचायतीराज संस्थाओं एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर के नुकसान का आंकड़ा भी 106 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। शहरी निकायों की भी लगभग 4.62 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।
जिलेभर में कुल 353 मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 369 गोशालाएं भी ध्वस्त हुई हैं। विभिन्न बस्तियों के आसपास लगभग 265 डंगे गिरने की सूचनाएं मिली हैं। उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने कहा कि पिछले 4-5 दिन के दौरान जिलेभर में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों की तत्काल मदद के लिए अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में लगातार सक्रिय हैं और वह मौके से रिपोर्ट भेज रहे हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि अधिकारियों-कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले हर छोटे-बड़े नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से व्यापक रिपोर्टिंग के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान नुकसान के आंकड़ों में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। जिले में सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली लाइनों की स्थिति की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि इन सभी आवश्यक सुविधाओं को तत्परता के साथ बहाल किया जा रहा है। शुक्रवार सुबह जिलेभर में 15 सड़कों के अवरुद्ध होने की सूचना मिली थी। इनमें से अधिकांश सड़कों को शुक्रवार शाम तक बहाल करने का लक्ष्य तय किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि इस हफ्ते भारी बारिश के कारण जिले की कुल 174 पेयजल योजनाओं में से 163 योजनाएं प्रभावित हुई थीं। इनमें से 136 स्कीमों को पहले ही बहाल किया जा चुका है। शुक्रवार शाम तक लगभग डेढ़ दर्जन अन्य स्कीमें भी चालू कर दी गईं। शेष पेयजल योजनाओं को भी अतिशीघ्र बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।