फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर में न रेहडिय़ां हटी, न शॉपिंग कांप्लेक्स शुरू हुआ

हमीरपुर में न रेहडिय़ां हटी, न शॉपिंग कांप्लेक्स शुरू हुआ

Thu, 18 Apr 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा चुनावों का शोर चारों तरफ है। लेकिन, हमीरपुर जिला मुख्यालय को सुंदर और स्वच्छ बनाने के प्रयास अभी तक महज घोषणाओं तक ही सीमित हैं। वर्तमान में गांधी चौक से लेकर भोटा चौक तक रेहड़ी-फड़ियों की भरमार है। अतिक्रमण के कारण लोगों का चलना-फिरना मुश्किल है। शहर में रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल मैदान के साथ शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया गया है। लेकिन, अभी तक इस शॉपिंग कांप्लेक्स में एक भी दुकानदार नहीं है। कांप्लेक्स का लोकार्पण न होने के चलते यह भवन खंडहर बनता जा रहा है।
विज्ञापन

करीब एक दशक पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और रेहड़ी फड़ी वालों को स्थायी कारोबार के लिए पक्की दुकानें उपलब्ध करवाने की दिशा में शहर में शॉपिंग कांप्लेक्स का प्रस्ताव पारित हुआ। 27 अक्तूबर 2002 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बस स्टैंड के समीप बाल स्कूल मैदान में बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स भवन का शिलान्यास किया। निर्धारित समय में 82 दुकानों का निर्माण भी हो गया। लेकिन, दुकानें छोटी होने का तर्क देकर दुकानदारों ने इन्हें लेने से इंकार कर दिया। पूर्व में एसडीएम रहे अरिंदम चौधरी के समय बस स्टैंड के समीप खोखा मार्केट को हटाकर उन्हें इस शॉपिंग कांप्लेक्स में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हुई तो खोखाधारकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जिसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन


दुकानों में कमी है तो इसे दूर करे नगर परिषद : नरेश
कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि शॉपिंग कांप्लेक्स को शीघ्र चालू करना चाहिए ताकि, अस्थायी दुकानदारों को स्थायी ठिकाना मिल सके। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि पूर्व में भी रेहड़ी फड़ी वालों को यहां शिफ्ट करने के प्रयास हुए थे लेकिन, दुकानें छोटी होने का तर्क देकर दुकानदारों ने इसका विरोध किया था। नगर परिषद और प्रशासन को चाहिए कि अगर दुकानों में कोई कमी है तो उन कमियों को दूर करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि शॉपिंग कांप्लेक्स कई साल पहले बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन, अभी तक दुकानों का आवंटन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि दुकानों का आवंटन जिला प्रशासन ही करेगा। आवंटन कमेटी में नगर परिषद समेत कई विभागों के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed