{"_id":"5c9f91c8bdec2213eb738563","slug":"41553961416-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के स्कूलों ने विभाग को भेजी एक्शन टेकन रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के स्कूलों ने विभाग को भेजी एक्शन टेकन रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। रिकार्ड मेंटेन न रखने और लर्निंग लेवल सही न होने पर जिले के स्कूलों पर कार्रवाई के जवाब में इन्होंने शिक्षा विभाग को किए गए सुधारों की रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में इन स्कूलों में पाई गई कमियों को सुधारने के लिए किए जाने वाले कार्यों का जिक्र किया गया है। रिकार्ड मेंटेन न रखने, प्रभावी पढ़ाई न होने, रिकार्ड बुक न होने, लर्निंग लेवल उचित न होने, टीचर और स्टूडेंट डायरी न होने, कमेटियों के सक्रिय न होने और अन्य खामियों के चलते शिक्षा विभाग से जिले के 42 स्कूलों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी हुए थे। इस पर संबंधित स्कूलों ने प्रभावी पढ़ाई और पढ़ाई का तरीका सुधारने के साथ-साथ अन्य खामियों को दूर करने के लिए किए जा रहे या किए जाने वाले उपायों के बारे में शिक्षा विभाग को अवगत करवाने के लिए एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजी है।
शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने 35 सीनियर सेकेंडरी, चार हाई स्कूलों और तीन प्राइमरी स्कूलों में खामियां पाई थीं। जिसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी गई। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए। इस संदर्भ में अब जिले के इन स्कूलों ने एक्शन टेकन रिपोर्ट विभाग को भेजी है। जिससे स्कूलों में विभिन्न सुधार होंगे और सरकारी स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा की तरफ कार्य होगा। इस बारे में शिक्षा विभाग निरीक्षण विंग के उपनिदेशक अजय पटियाल ने कहा कि 42 स्कूलों ने शिक्षा विभाग को एक्शन टेकन रिपोर्ट भेज दी है। जिन-जिन स्कूलों में जो खामियां पाई गई हैं, उनमें सुधार के उपायों के बारे में स्कूलों ने इस रिपोर्ट में जिक्र किया है।