फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर बस स्टैंड के स्थानांतरण पर भड़के व्यापार मंडल सदस्य

सुजानपुर बस स्टैंड के स्थानांतरण पर भड़के व्यापार मंडल सदस्य

Fri, 23 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। बस स्टैंड को शिफ्ट करने को लेकर व्यापार मंडल सुजानपुर के प्रतिनिधि भड़क गए हैं। नगर परिषद सुजानपुर की बस स्टैंड स्थानांतरण को लेकर दी गई एनओसी पर व्यापार मंडल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि सुजानपुर बस स्टैंड जिस स्थान पर चल रहा है, उसे राज्य सरकार वहीं पर नए सिरे से बनाने का प्रयास करे। क्योंकि, उक्त स्थान सभी वर्गों के लिए उपयुक्त है। जिस तरह से इसके स्थानांतरण को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, व्यापार मंडल उसका विरोध करता है। अगर जबरन तरीके से इसे स्थानांतरण करने की कोशिश की गई तो इसका पुरजोर तरीके से शहर के व्यापारी विरोध करेंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल सुजानपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, महासचिव मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष मनजीत जंवाल, राज्य प्रतिनिधि विनोद ठाकुर सहित सभी कोर कमेटी सदस्यों का कहना है कि राज्य सरकार वर्तमान समय में जहां पर बस स्टैंड चला रही है, उसे वहीं पर नए तरीके से बनाए ताकि, लोगों को यहां-वहां भटकना न पड़े। वर्तमान में जिस स्थान पर बस स्टैंड को स्थानांतरण करने की बात कही जा रही है और जो स्थान इसके लिए प्रस्तावित किया गया है, वह दूर है। जिसमें लोगों को आवाजाही के लिए समस्याएं आएंगी। सरकार वहां पर निगम का डिपो या वर्कशॉप खोले ताकि, प्रस्तावित स्थान का भी सही इस्तेमाल हो सके। रात्रि ठहराव के लिए बसें वहीं पर खड़ी की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed