{"_id":"5bafb9d6867a557ecb2ebecd","slug":"41538243030-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी कमाई से 55 लाख भेंट कर स्कूल को बनाया हाइटेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी कमाई से 55 लाख भेंट कर स्कूल को बनाया हाइटेक
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर के शिक्षा खंड बिझड़ी में अपने बचपन के स्कूल की यादों को ताजा रखते हुए कनाडा में रह रहे स्थानीय व्यवसायी राजकुमार ने अनोखी मिसाल कायम की है। उन्होंने स्वयं की कमाई से 55 लाख रुपये का दान करके बिझड़ी खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में एक हाइटेक पुस्तकालय, एक स्मार्ट क्लासरूम और एक कंप्यूटर प्रयोगशाला का निर्माण करवाया है। स्कूल में 30 कंप्यूटर लगाए गए हैं।
हाइटेक प्रोजेक्टर पर आधारित कमरों में बैठने की बेहतरीन व्यवस्था की है। जबकि, 10 हजार किताबों को रखने के लिए लाइब्रेरी बनाई गई। अब ई लाइब्रेरी का काम शुरू किया है। स्कूल को इस काम के लिए कोई सरकारी बजट नहीं मिला है। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह, शिक्षक पृथ्वी राज, केवल कृष्ण आदि ने बताया कि छतोली निवासी राजकुमार ने स्कूल के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं। इन सब कार्यों के अलावा उन्होंने स्कूल को 2 वाटर कूलर भी दिए। स्कूल को इस माह शिक्षा के लिए खास नामित करने की प्रक्रिया बीआरसीसी कार्यालय ने शुरू की है ताकि, समूचा प्रदेश इससे प्रेरणा ले सके।