फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   विज्ञान सबसे रोचक और सरल विषय : चंबयाल

विज्ञान सबसे रोचक और सरल विषय : चंबयाल

Wed, 29 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा में मंगलवार को बाल विज्ञान सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें 77 स्कूलों के 425 बच्चों ने भाग लिया। जिला परिषद सदस्य अनिता ठाकुर ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस समारोह की अध्यक्षता जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अश्वनी चंबयाल ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में इंटरनेट एक ऐसा माध्यम है जहां से सभी प्रकार की जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। विज्ञान सबसे रोचक और सरल विषय है। सरकार के प्रयास से स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इस सम्मेलन में बच्चों ने स्वच्छ, हरे-भरे एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के योगदान पर मॉडल प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बलवंत ठाकुर, सुशील चौहान, राकेश, सोनी शर्मा, संजीव ठाकुर, हमीर चंद, कमलजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed