{"_id":"5b815f8b42c792464a0c87b1","slug":"41535205259-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से दो युवक घायल
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे से हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगाल गांव के नजदीक एक कार की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक घायल हो गए हैं। नादौन कालेज के दो छात्र बाइक पर सवार होकर हमीरपुर की ओर से नादौन कॉलेज जा रहे थे। तभी हाईवे किनारे खड़ी कार को चालक ने अचानक चला दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई तथा दोनों युवक निखिल निवासी शासन और मुनीष निवासी पुतड़ियाल घायल हो गए। मौके पर एकत्रित लोगों की ओर से उन्हें नादौन अस्पताल पहुंचाया। डा. बीएस राणा ने बताया कि निखिल को कंधे में गंभीर चोट आई है। जिसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया है जबकि, मुनीष को सिर पर 12 टांके लगे हैं। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि पुलिस मामले छानबीन कर रही है।
विज्ञापन