{"_id":"5ae20acb4f1c1b042e8b596f","slug":"41524763339-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध के आधार पर बैच वाइज भरे जाएंगे 393 टीजीटी के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध के आधार पर बैच वाइज भरे जाएंगे 393 टीजीटी के पद
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के बैच वाइज 393 पदों को अनुबंध के आधार पर भरने के लिए साक्षात्कार सात मई को आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान टीजीटी कला और नॉन मेडिकल के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों और टीजीटी मेडिकल के अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी अभ्यर्थियों के पद भरे जाएंगे। इसके लिए रोजगार कार्यालयों ने सभी पात्र अभ्यर्थियों के नाम विभाग को भेजे हैं। इसके आधार पर विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेज दिए हैं। साक्षात्कार के दौरान टीजीटी कला के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के सामान्य वर्ग में 2002 बैच तक 65 पद, ओबीसी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 2005 बैच तक 21, एससी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 2007 बैच तक 29 और एसटी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 2016 बैच तक 10 पद भरे जाएंगे।
वहीं टीजीटी नॉन मेडिकल के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के सामान्य वर्ग में बैच 2004 तक 63, ओबीसी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 2007 बैच तक दस, एससी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के 2014 बैच तक 17 और एसटी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के अप टू डेट बैच तक छह पद भरे जाएंगे। इसके अलावा टीजीटी मेडिकल के टेट पास अभ्यर्थियों में सामान्य वर्ग के अनारक्षित वर्ग बैच 2002 के 40, बीपीएल बैच 2006 के 20, स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों बैच अप टू डेट के तीन और भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों बैच अप टू डेट के 30 पद भरे जाएंगेे। वहीं ओबीसी अनारक्षित वर्ग बैच 2005 के 19, ओबीसी बीपीएल वर्ग बैच अप टू डेट के छह, ओबीसी वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर बैच अप टू डेट का एक, ओबीसी भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों बैच 2008 के तीन पद भरे जाएंगे।
एससी अनारक्षित वर्ग बैच 2006 के 29, बीपीएल अप टू डेट बैच के छह, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर अप टू डेट बैच का एक और भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के बैच अप टू डेट के सात पद भरे जाएंगे। एसटी अनारक्षित वर्ग बैच 2007 के चार और बीपीएल बैच अप टू डेट के तीन पद भरे जाएंगे। कार्यकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर देश राज बढवाल ने कहा है कि अभ्यर्थियों का अध्यापक पात्रता परीक्षा पास होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय की वेबसाइट या फोन नंबर 01972222749 पर संपर्क कर सकते हैं।