{"_id":"5ac3b29d4f1c1bd5618b5504","slug":"41522774685-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू युवा केंद्र में भरे जाएं समन्वयक के पद : ओपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू युवा केंद्र में भरे जाएं समन्वयक के पद : ओपी
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। नेशनल डेवेलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा ने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों में से सात जिलों में नेहरू युवा केंद्र नाम के ही रह गए हैं, क्योंकि प्रदेश के सात केंद्रों में समन्वयक के पद दशकों से रिक्त पड़े हैं। जिस वजह से नेहरू युवा केंद्रों की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, ऊना, धर्मशाला, किन्नौर और चंबा में समन्वयक के पद पिछले कई सालों से रिक्त पड़े हुए हैं। शर्मा ने कहा कि इस मामले को सांसद अनुराग ठाकुर से उठाया गया है। सांसद ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय युवा एवं खेल राज्य मंत्री से उठाते हुए केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन