{"_id":"5a8ef7c94f1c1be13b8b465f","slug":"41519318985-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति निगम ने सैंपल भरने से रोका, दो विभागों में मचा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति निगम ने सैंपल भरने से रोका, दो विभागों में मचा घमासान
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला खाद्य नियंत्रक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने विघ्न डाल दिया है। खाद्य आपूर्ति निगम जिला में अपने राशन के गोदामों से सैंपल भरने नहीं दे रहा। राशन की दुकानों में मिलने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए जैसे ही खाद्य नियंत्रक एवं उपभोक्ता मामले ने थोक गोदाम में दबिश दी, आपूर्ति निगम के कर्मचारियों ने उन्हें गोदाम से बाहर निकाल दिया। उपमंडल बड़सर और सुजानपुर में इस तरह के मामले सामने आने पर फील्ड स्टाफ ने जिला खाद्य नियंत्रक हमीरपुर से शिकायत की है। वहीं शिकायत मिलने पर जिला नियंत्रक ने मामले की जानकारी निदेशालय को भेज दी है।
खाद्य आपूर्ति निगम के एक गोदाम से लिया गया चावल का सैंपल जनवरी माह में लैब में फेल हो चुका है। निगम जिला के लोगों को घटिया चावल ही खिलाता रहा है। सैंपल फेल होने के बाद अब खाद्य आपूर्ति निगम अपनी राशन की दुकानों व गोदामों से विभाग को सैंपल भरने से रोक रहा है। वहीं मामला सामने आते ही खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने भी सैंपल रोकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। उपभोक्ताओं को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
फील्ड स्टाफ ने दी शिकायत: खाद्य नियंत्रक
जिला खाद्य नियंत्रक हमीरपुर नरेंद्र धीमान ने कहा कि फील्ड स्टाफ ने शिकायत दी है कि बड़सर और सुजानपुर में उन्हें खाद्य आपूर्ति निगम के गोदाम के कर्मचारियों ने सैंपल भरने से रोका है। मामला ध्यान में आते ही इसकी जानकारी निदेशालय भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य वस्तुएं समय पर उपलब्ध करवाने विभाग का कार्य है।
विज्ञापन
किसी कर्मचारी को नहीं रोका : सूद
खाद्य आपूर्ति निगम के एरिया मैनेजर आरके सूद ने कहा कि उन्होंने सैंपल देने से अपने किसी कर्मचारी को नहीं रोका है। उन्होंने कहा कि वह जिला के अंतर्गत बड़सर और सुजानपुर में सैंपल रोकने के मामले में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वैसे भी मेरा कार्यक्षेत्र और पद दोनों डीएफएसी से बड़े हैं।
कार्यों में विघ्न डालने पर होगी कार्रवाई : किशन कपूर
खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने कहा कि सरकार के कार्यों में अगर कोई विघ्न डालेगा तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। किसी भी विभाग का अधिकारी कानून से ऊपर नहीं है। खाद्य नियंत्रक एवं उपभोक्ता मामले को सैंपल भरने से कोई नहीं रोक सकता। हमीरपुर में सैंपल भरने से रोकने का मामला ध्यान में आया है, जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।