फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   4 HP NCC (I) Company Hamirpur upgraded to Battalion status

Hamirpur (Himachal) News: चार एचपी एनसीसी (आई) कंपनी हमीरपुर को बटालियन का दर्जा

Fri, 26 Sep 2025 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 26 Sep 2025 01:18 AM IST
सार

हमीरपुर में चार एचपी बटालियन एनसीसी की प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाकर 3,520 कैडेट्स कर दी गई है। बटालियन अब चार जिलों के संस्थानों में अनुशासन, नेतृत्व और विविध प्रशिक्षण देगी। उत्कृष्ट कैडेट्स को गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित किया जाएगा।

विज्ञापन

विस्तार

हमीरपुर। चार एचपी एनसीसी (आई) कंपनी हमीरपुर को चार एचपी बटालियन एनसीसी दर्जा मिला है जिसमें कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जीपी सिंह, एक एडमिरल ऑफिसर और 10 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात होंगे। यह बात वीरवार को हमीरपुर एनसीसी बटालियन के कमांडेंट जीपी सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा बटालियन की क्षमता अब 3,520 कैडेट्स की हो गई है जिन्हें बटालियन की ओर से प्रशिक्षित किया जाएगा। पहले यह क्षमता 200 कैडेट्स की ही थी। इसके अलावा, सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा को अब चार एचपी बटालियन एनसीसी हमीरपुर की ओर से रिक्तियों और एएनओ के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। बटालियन की ओर से 18 संस्थानों और लगभग 1500 कैडेट्स का नामांकन किया गया है। बटालियन के तहत चार जिलों में हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी शामिल हैं। बटालियन एनसीसी हमीरपुर, अनुशासन, साहस और नेतृत्व के मूल्यों पर कैडेटों को प्रशिक्षण देगी। इसके अलावा, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण और फायरिंग, राष्ट्रीय एकता, आपदा प्रबंधन, समाज सेवा, स्वास्थ्य स्वच्छता और स्वच्छता, साहसिक गतिविधियां, आत्मरक्षा, मानचित्र पढ़ना और नागरिक सुरक्षा कैडेटों के पाठ्यक्रम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

कैडेट्स को अनुशासन के साथ लीडरशिप गुणवत्ता सिखाने का कार्य किया जा रहा है। एनसीसी कैडेट्स को गणतंत्र दिवस के लिए परेड में तैयारी करवाने के लिए भी कार्य चला हुआ है। जिसके लिए हमीरपुर एनसीसी बटालियन से 19 कैड्टेस को प्रशिक्षण देने के लिए डलहौजी में भेजा गया है। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैड्टेस को गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed