फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर सीट से तेरह लोगों ने भरा नामांकन पत्र

हमीरपुर सीट से तेरह लोगों ने भरा नामांकन पत्र

Mon, 29 Apr 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को पांच उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। रिटर्निंग ऑफिसर 3 हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र डॉ. रिचा वर्मा ने बताया कि इंडियन फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में तुलसी राम शर्मा पुत्र भगत राम, निवासी गांव भाल्थ डाकघर हरसौर तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने नामांकन भरा है। प्रवीण ठाकुर पुत्र रण सिंह, निवासी गांव भगोल, डाकघर पटलांदर तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार राधा कृष्ण पुत्र चूड़ू राम, गांव दयूलड़ू, डाकघर बनखंडी, तहसील हरिपुर जिला कांगड़ा ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कृष्ण कुमार पुत्र सुरेश कुमार शर्मा, निवासी गांव टकारला तहसील अंब, जिला ऊना से, विकास कुमार पुत्र प्रेम लाल, निवासी गांव गलासी, तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर नेे सत्य बहुमत पार्टी से उम्मीदवार के रूप में अपना-अपना नामांकन पत्र भरा। उन्होंने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कुल 13 उम्मीदवार नामांकन पत्र भर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 2 मई नाम वापस लेने का अंतिम दिन होगा। बता दें कि वर्ष 2014 को लोकसभा चुनावों के दौरान भी तेरह प्रत्याशियों ने नामांकन भरा था। जिसमें भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी भी शामिल थी। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी और सपा से किसी ने नामांकन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed