{"_id":"5c1145eebdec22413f5da8bf","slug":"31544635886-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौंही में तेंदुए का आतंक, बछड़े को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौंही में तेंदुए का आतंक, बछड़े को बनाया शिकार
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत भोरंज के रौंही गांव में तेंदुए ने एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया। करतार सिंह पुत्र शंकर दास गांव रौंही ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें भैंस के रंभाने की आवाज सुनाई दी। जब वे घर से बाहर गए तो उन्होंने गोशाला के बाहर देखा कि तेंदुए ने बछड़े को अपने दांतों में जकड़ा हुआ था। उन्होंने चिल्लाना शुरू किया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों का शोर सुन तेंदुआ बछड़े को छोड़ भाग गया। घायल होने के कारण बछड़ा मर गया। तेंदुए ने इससे पूर्व भी गांव के कुत्तों को अपना शिकार बनाया है।
ग्रामीण तेंदुए के आतंक से सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। तेंदुआ दिनदहाड़े घरों के आंगन में घूम रहा है। इससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों में रूप चंद, प्रेम चंद, पृथ्वी चंद, रोशन लाल, सुदू राम, राजकुमार, रमेश, अनिल कुमार, धर्म चंद, टेक चंद, श्याम कालिया, मनोज, बलबीर, अरविंद, यशवंत, रमित शर्मा, राजू, पवन, राजेश, राकेश, जोगिंद्र इत्यादि ने शीघ्र तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। ग्राम पंचायत प्रधान भोरंज गरीब दास ने बताया कि पंचायत में हर तीसरे चौथे दिन तेंदुआ घटना को अंजाम दे रहा है। लोग दहशत में है। उन्होंने वन विभाग से पंचायत में पिंजरा लगाने की मांग की है।