{"_id":"5ac79f9a4f1c1bec618b5dc9","slug":"31523031962-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर की चार पेयजल स्कीमों के पास निकाले जाएंगे बोरपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर की चार पेयजल स्कीमों के पास निकाले जाएंगे बोरपंप
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की चार पेयजल योजनाओं के पास आठ इंच के बोरपंप लगाए जाएंगे। बोरपंप और मोटर लगाने के लिए 18 लाख की राशि मंजूर हुई है। इससे गर्मियों और बरसात के दिनों में पानी की समस्या से निजात मिलेगी। बड़सर उपमंडल के गांवों में खड्डों और नालों के पास पेयजल योजनाएं लगाई गई हैं। गर्मियों के दिनों में खड्डों और नालों में पानी की कमी हो जाती है, जिससे क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट हो जाता है। वहीं बरसात के दिनों में खड्डों में पानी गंदला आने से समस्या हो जाती है। इससे लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता।
आईपीएच विभाग ने पेयजल योजनाओं के पास खड्डों और नालों में आठ इंच के बोर पंप लगाने की योजना तैयार की है। इसमें क्षेत्र की अधिकतर स्कीमों में बोरपंप लगाने और मोटर लगाकर स्कीम में पानी डालने की योजना तैयार की है। विभाग ने इसके लिए 1.47 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा है। सरकार ने इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर चार बोर पंप निर्माण को 18 लाख की राशि मंजूर की है। इसमें सिरहाली खड्ड पर झंझयाणी पेयजल योजना, ख्वाजा खड्ड पर बणी पेयजल योजना, मानखड्ड पर न्यूल में पेयजल योजना और मानखड्ड पर टिपर में पेयजल योजना के पास आठ इंच के चार बोरपंप लगाए जाएंगे। इसकी स्वीकृति मिलने पर विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बोरपंप लगने से लोगों को बरसात और गर्मियों के दिनों में पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। उधर, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग बड़सर जितेंद्र गर्ग का कहना है कि खड्डों और नालों के साथ लगती पेयजल योजनाओं के पास आठ इंच के बडे़ बोरपंप लगाने को 1.47 करोड़ का एस्टीमेटर तैयार किया गया है। सरकार से इसकी स्वीकृति मिल गई है और चार बोर पंप लगाने के लिए 18 लाख रुपये मंजूर हो गए हैं।