{"_id":"5ac3b29a4f1c1bd1618b55c6","slug":"31522774682-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग विभाग ने जिला में 30 बेरोजगारों को दी उद्योग की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग विभाग ने जिला में 30 बेरोजगारों को दी उद्योग की अनुमति
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उद्योग विभाग ने जिला में 100 में से 30 लोगों को उद्योग खोलने की अनुमति प्रदान कर दी है। उद्योग स्थापित करने के लिए विभाग प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत सब्सिडी प्रदान करता है। पिछले वर्ष 100 लोगों ने उद्योग खोलने के लिए अप्लाई किया था। जिसमें 30 को उद्योग खोलने के लिए मंजूरी मिली। उद्योग खोलने के लिए विभाग सामान्य को 25, महिला और अनुसूचित जाति के लिए 35 फीसदी छूट प्रदान करता है।
विभाग ने इन 30 लोगों को बैंक से 94 लाख रुपये सब्सिडी दी है। उद्योग स्थापित करने को मंजूरी देने के लिए कमेटी गठित होती है। जिसमें उपायुक्त चेयरमैन होते हैं। कमेटी द्वारा उद्योग खोलने के लिए मंजूरी दी जाती है। उद्योग स्थापित करने के लिए विभाग द्वारा अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती है। इस संबंध में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने कहा कि 30 लोगों को उद्योग खोलने की मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि उद्योग खोलने के लिए विभाग द्वारा छूट प्रदान की जाती है ताकि लोग आसानी से उद्योग स्थापित कर सकें और वार्षिक आमदनी में बढ़ोतरी कर सकें।