फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बाबा बालक नाथ गली की निशानदेही शुरू

बाबा बालक नाथ गली की निशानदेही शुरू

Wed, 21 Feb 2018 11:06 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। कस्बा अवाहदेवी में राजस्व विभाग ने अतिक्रमण को हटाने के लिए कमर कस ली है। सरकारी आदेशों पर अमल करते हुए बुधवार को राजस्व विभाग के पटवार वृत्त चोलथरा द्वारा बाबा बालक नाथ गली अवाहदेवी की निशानदेही कानूनगो धनी राम, पटवारी राजेंद्र पुरी और नत्थू राम ने की। निशानदेही के मुताबिक इस गली में मकानों के छज्जे व दुकानों के चबूतरे बढ़ा कर रास्ते को संकरा कर दिया गया है। इस रास्ते के एक तरफ जिला मंडी और दूसरी तरफ जिला हमीरपुर के मकान बने हुए हैं।
विज्ञापन

रास्ता माल कागजात में कहीं चार मीटर, कहीं तीन और कहीं दो मीटर काबिज है। जमीनी तौर पर वर्तमान में यह महज दो से तीन फीट ही बचा है। यह निशानदेही ग्राम पंचायत चोलथरा के प्रधान पवन ठाकुर की उपस्थिति में हुई। अतिक्रमण हटाने को लेकर और निशानदेही से खफा कई अवैध कब्जाधारियों ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से नोंकझोंक भी की। कई कब्जाधारी इससे सहमत भी दिखे। अवाहदेवी कस्बे में हर जगह सरेआम सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। जिसकी शिकायत राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि राजस्व विभाग की इस मुहिम से समस्या शीघ्र ही हल हो जाएगी। तहसीलदार सरकाघाट विजय कुमार राय का कहना है कि राजस्व कर्मचारियों द्वारा निशानदेही की फाइल मांगी गई है। फील्ड से रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट का अध्ययन कर अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed