{"_id":"5a16d73b4f1c1bc1678bd3a1","slug":"31511446331-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक की योजनाओं की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक की योजनाओं की जानकारी दी
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर(हमीरपुर)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा पटलांदर द्वारा भूगोलू गांव में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक अनिल कुमार ने लोगों को बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह का गठन व ऋण संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर पंचायत प्रधान शर्मिला राणा, मस्तान सिंह, बीडीसी सदस्य निशा कुमारी आदि मौजूद रहे। वहीं बैंक की शाखा चौरी द्वारा स्वयं सहायता समूह बैंक सह बद्धता कार्यक्रम का आयोजन गांव पनोह में किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक विधि चंद और सहायक प्रबंधक कुलदीप चंद ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों से ऋण लेने व उसका भुगतान करने से संबंधित और पैसे का सही उपयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन