फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   300 players gave trial in Sai Center

साई सेंटर में 300 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
300 players gave trial in Sai Center
अणु मैदान में साईं हॉस्टल के ट्रायल के दौरान खिलाडिय़ों का पंजीकरण करते। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए ट्रायल्स लिए गए। नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहायक निदेशक मनोज अवती ने बताया कि बैडमिंटन, जूडो, कुश्ती, हॉकी, एथलेटिक्स और बॉक्सिंग के लिए ट्रायल हुए। सोमवार को शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रदेशभर के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें कई राज्य और राष्ट्र स्तर के खिलाड़ी भी शामिल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को अब स्किल टेस्ट होगा। ट्रायल्स में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे अणु स्थित एथलेटिक्स पैवेलियन में पहुंचना होगा। ये खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेलों में उपलब्धियों के प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स किट एवं उपकरण और पांच पासपोर्ट साइज फोटो भी लाएं।
विज्ञापन

शारीरिक दक्षता परीक्षा में लंबी कूद, ऊंची कूद और 800 मीटर दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिताएं होंी। मंगलवार को स्किल टेस्ट के बाद चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी होगी। नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कोच की नियुक्तियां हो गई हैं। वे चयनित खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed