{"_id":"d72f4ca9fef537ba6008272bf9683901","slug":"282-booths-ready-with-polio-vaccine-for-infants-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"282 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
282 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप्स
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 15 Jan 2016 05:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में 17 जनवरी को पांच वर्ष तक की आयु के 38540 बच्चों को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण की खुराक पिलाई जाएगी। कार्यकारी उपायुक्त रूपाली ठाकुर ने शुक्रवार को जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिला में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया पोलियो खुराक पिलाने के लिए 282 बूथ स्थापित किए जाएंगे। इस अभियान के लिए 1130 सदस्य दल की तैनाती की जाएगी। 10 फरवरी को दीवर्मिंग डे मनाया जाएगा। इसके तहत 01 से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को आंगनबाड़ी स्तर पर और सरकारी तथा प्राइवेट स्कूलों में पेट में कीड़े मारने की दवाई अलबेंडाजोल खिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सावित्री कटवाल ने बताया कि अभियान के तहत पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाना सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एक वर्ष तक के बच्चों में शिशु मृत्यु दर का मुख्य कारण दस्त है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने फरवरी माह में रोटा वायरस वेक्सीन की शुरुआत की जा रही है। बैठक में एमओएच डॉ. एनके भारद्वाज के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, शिक्षा विभाग तथा समस्त सीडीपीओ ने भाग लिया।