फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   27 people positive including four people from a village in the district

जिले में एक गांव के चार लोगों समेत 27 लोग पॉजिटिव

Thu, 19 Aug 2021 07:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
27 people positive including four people from a village in the district
बस अड्डा हमीरपुर में बसों का इंतजार करते लोग। यहां लोग कोरोना नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में वीरवार को 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 18 और आरटीपीसीआर टेस्ट में नौ लोगों की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिले में कुल 1059 सैंपल लिए गए। रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए 820 सैंपल लिए गए, जबकि आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 239 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन में चमारड़ी की 23 वर्षीय युवती, दुलेड़ा का 46 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर आठ हमीरपुर की 72 वर्षीय महिला और सात व 14 साल के दो बच्चे, मैड़ का 24 वर्षीय युवक, धीरड़ की 54 वर्षीय महिला, सौटा की 39 वर्षीय, सुलगवान की 33 वर्षीय महिला, नाहलवीं का 33 वर्षीय युवक, बटारली का 18 वर्षीय युवक, समताना की 32 वर्षीय महिला, बारी की 29 वर्षीय महिला, लोहारड़ा की 41 वर्षीय महिला और 40 वर्षीय पुरुष, कड़साई का 29 वर्षीय युवक, मन्वी का 22 वर्षीय युवक और लोअर घनाल की 47 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, आरटीपीसीआर में भुटलर की 23 वर्षीय युवती, बयाड़ का 60 वर्षीय व्यक्ति, खरवाड़ का पांच वर्षीय बच्चा, 16 वर्षीय किशोर, 18 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय व्यक्ति, मगरा की 29 वर्षीय और घलूं की 31 वर्षीय महिला सहित एक मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के 29 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, बीएमओ खंड गलोड़ के तहत वीरवार को 86 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जबकि, 112 लोगों की सैंपलिंग हुई। 44 आरटीपीसीआर और 68 रैपिड एंटीजन टेस्ट हुए। इनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed