फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   25 thousand devotees bowed their heads in Baba Balak Nath temple

बाबा बालक नाथ मंदिर में 25 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 17 Jul 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
25 thousand devotees bowed their heads in Baba Balak Nath temple
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में लगी भक्तों की कतारें। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सावन के पहले रविवार को श्रद्धालुओं का खूब सैलाब उमड़ा। करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका।
विज्ञापन

रविवार के चलते सवेरे ही श्रद्धालुओं की कतारें मंदिर में लग गईं। हालांकि बारिश के चलते श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भक्तों की आस्था बारिश पर भारी पड़ी और वे कतारों में लगे रहे। सुबह से ही बड़ी-बड़ी कतारें लगना शुरू हो गईं, जो कि शाम पांच बजे तक लगी रहीं। गेट नंबर पांच के पास भी गाड़ियों का काफी जमावड़ा लग गया। इसके चलते बीच-बीच में वहां पर जाम भी लगता रहा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। भक्तों को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाए जा रहे हैं और लंगर की व्यवस्था की गई है। बकरा स्थल के पास यूं तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रिटेनिंग वॉल भी लगाई गई है, लेकिन यहां पहाड़ी से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इसकी वजह से हादसों का खतरा बना हुआ है। मंदिर अधिकारी अजय कुमार सिंह का कहना है कि सावन माह के पहले रविवार के चलते 25 हजार श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed