{"_id":"6a7cc5d43397a3c4f6013c54","slug":"25-candidates-turned-up-for-interviews-for-500-posts-in-bhoranj-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-204574-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 500 पदों के साक्षात्कार में पहुंचे 25 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में 500 पदों के साक्षात्कार में पहुंचे 25 अभ्यर्थी
Thu, 13 Aug 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बुधवार को उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार आयोजित किया गया। निजी कंपनी की ओर से किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के 500 पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में 25 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से छह का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को पीएफ और ईएसआई सहित 16,000 से 20,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए विभाग लगातार भर्ती साक्षात्कार आयोजित कर रहा है। उन्होंने युवाओं से रोजगार कार्यालय से जुड़कर ऐसे अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन