फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   24,000 Devotees Bow Their Heads at Balayogi's Court

Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में 24 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Tue, 12 May 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 12 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
दियोटसिद्ध/ बिझड़ी (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सोमवार को करीब 24 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन

वहीं, रविवार को मंदिर न्यास द्वारा की गई गिनती के अनुसार श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे से मंदिर को कुल 39 लाख 50 हजार 251 रुपये की आय प्राप्त हुई। मंदिर प्रशासन के अनुसार नकद चढ़ावे के रूप में 20 लाख 96 हजार 325 रुपये, बकरों की नीलामी से 4 लाख 6 हजार रुपये तथा दान राशि के रूप में 14 लाख 47 हजार 326 रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा मंदिर को पांच ग्राम सोना और 446 ग्राम चांदी भी चढ़ावे में मिली। विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने भी इंग्लैंड पाउंड, यूएस डॉलर, यूरो, कनाडा डॉलर, ऑस्ट्रेलिया डॉलर और यूएई मुद्रा सहित विभिन्न विदेशी करेंसी अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। मंदिर परिसर और बाजार क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही।
वहीं, मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास के कारण मंदिर में चढ़ावे की राशि लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed