फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   24 students from six blocks selected under meritorious scholarship

Hamirpur (Himachal) News: मेधावी छात्रवृत्ति के तहत छह ब्लॉकों से 24 विद्यार्थी चयनित

Sun, 16 Nov 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 16 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के पांचवीं कक्षा के 24 मेधावी विद्यार्थियों को अब छात्रवृत्ति की सौगात मिलेगी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024-25 के मेधावी विद्यार्थियों की सूची तैयार कर निदेशालय भेज दी है।
विज्ञापन

अब निदेशालय से चयनित विद्यार्थियों को छठीं से आठवीं कक्षा तक सालाना 1200 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। जिले के छह शिक्षा खंडों से दो छात्र व दो छात्राओं कुल चार-चार विद्यार्थियों को चुना गया है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में अपने शिक्षा खंड में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दो माह पूर्व छात्रवृत्ति के तहत उपनिदेशक कार्यालय से खंड शिक्षा अधिकारियों से मेधावी विद्यार्थियों का डाटा मांगा गया था। सूची मिलने के बाद उसका सत्यापन करके अब निदेशालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेधावी छात्रवृत्ति योजना शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रदान की जाती है, ताकि वे आगे की पढ़ाई में आर्थिक रूप से सक्षम बन सकें। विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को पैदा करने के लिए यह योजना शुरू की गई है।


कोट

पांचवीं कक्षा के 24 मेधावी विद्यार्थियों को छठी से आठवीं कक्षा तक मेधावी छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यार्थियों की सूची निदेशालय भेज दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को राशि जारी हो सके। -कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article