फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   239 semple report come today

बाहर से आए 239 लोगों के सैंपल की आज आएगी जांच रिपोर्ट

Wed, 27 May 2020 09:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में 21 मई से लगातार सामने आए रहे कोविड-19 के मामलों में बुधवार का दिन राहत भरा रहा। इस दिन कोरोना संक्रमित का एक भी मामला सामने नहीं आया। हालांकि, इसके पीछे पालमपुर आईएचीबीटी, नेरचौक और शिमला तीनों जगह से कोरोना जांच के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट नहीं आना मुख्य वजह रही है। वीरवार को जिले से भेजे 239 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी है, जिसका इंतजार जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ हमीरपुर की जनता भी कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के मामले हमीरपुर में हैं। यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 78 है, जिसमें से 6 ठीक हो चुके हैं। जबकि, एक की मौत हुई थी। वर्तमान में जिला में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 71 है। जिले में पहला मामला 17 अप्रैल को सामने आया था। लेकिन, 21 मई को सर्वाधिक 31 मामले, 22 मई को 14 और 26 मई को 15 मामले कोविड-19 के सामने आए हैं। 21 से लेकर 26 मई तक कोई दिन खाली नहीं गया, जब कोरोना संक्रमितों के मामले सामने न आए हों। जिले में बनाए तीनों कोविड-19 केयर सेंटर भी फुल चल रहे हैं। हालांकि, जिला प्रशासन की तरफ से संस्थागत क्वारंटीन सेंटर और कोविड-19 केयर सेंटरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके साथ ही एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान के भी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। अब वीरवार को देखना दिलचस्प रहेगा कि कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आती है या पॉजिटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed