{"_id":"644d6b77526f1d2bde0d6804","slug":"2376-students-appeared-for-navodaya-class-vi-entrance-exam-hamirpur-hp-news-c-19-1-137025-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 2,376 विद्यार्थियों ने दी नवोदय छठीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 2,376 विद्यार्थियों ने दी नवोदय छठीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में नवोदय की प्रवेश परीक्षा के लिए उमड़ी भीड़।
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छठीं कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा शनिवार को आयोजित हुई। नवोदय विद्यालय डुंगरी की ओर से प्रवेश परीक्षा लेने के लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाएं गए थे। प्रवेश परीक्षा के लिए नवोदय विद्यालय डुंगरी की ओर से 2,773 विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इसमें से 2,376 विद्यार्थियों ने नौ परीक्षा केंद्रो में सुबह 11:30 बजे से दोपहर एक बजे तक परीक्षा दी। नवोदय विद्यालय डुंगरी की कार्यकारी प्रधानाचार्या निशा गोयल ने कहा कि छठीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए 2,773 विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे इसमें से 2,376 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। वहीं इस दौरान 397 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
58 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
गलोड़(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में छठीं कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई। स्कूल प्रधानाचार्य सुरिंद्र पाल ने कहा कि परीक्षा के लिए शिक्षा खंड गलोड़ के 281 विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इसमें से 223 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि इस दौरान 58 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।