फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   22-year-old Punjab youth dies after taking bath in Beas river

Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी में नहाने उतरे 22 वर्षीय पंजाब के युवक की मौत

Mon, 29 May 2023 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के निकट कोहला गांव में ब्यास नदी में उतरे पंजाब से आए तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। जबकि दो की जान बाल-बाल बच पाई है। मृतक की पहचान चेतन (22), पुत्र दर्शन सिंह, निवासी गांव कम्मोवाल, माहलपुर होशियारपुर के तौर पर हुई है। मृतक के चचेरे भाई मनदीप (28), पुत्र जरनैल सिंह ने कहा कि रविवार सुबह कम्मोवाल गांव से महिलाओं सहित करीब 25 लोगों का समूह जिला के सीमावर्ती गांव भड़ोली क्षेत्र ज्वालामुखी थाना में स्थित अपनी जठेरी में माथा टेकने आए थे। इसी दौरान चेतन, उसका चचेरा भाई मनदीप तथा राहुल (16), पुत्र गुरदयाल, निवासी गांव कम्मोवाल ब्यास नदी में नहाने उतर गए।
विज्ञापन

तीनों को ही तैरना नहीं आता था और वह अनजाने में धीरे-धीरे पानी के बीचो-बीच आ गए यह तीनों पानी में करीब दो किलोमीटर तक बहते हुए नदी के दूसरे किनारे नादौन की ओर बढ़ते गए। इनमें से राहुल और मनदीप कोहला गांव में जल शक्ति विभाग के स्टोर एवं पंप हाउस के निकट पानी के किनारे जैसे ही पहुंचे तो वहां उपस्थित कुछ स्थानीय लोगों ने इन्हें देख लिया और इन्हें बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। वहीं चेतन जिसका हाथ मनदीप ने पकड़ा हुआ था वह पानी में ही छूट गया और बहता हुआ आगे चला गया। उसे स्टोर से थोड़ा आगे की ओर स्थानीय लोगों ने जब बाहर निकाला तो उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल ने पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए चेतावनी दी है कि आजकल गर्मियों के मौसम में ब्यास नदी में नहाने न उतरें। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया है कि यदि इस तरह की कोई सूचना उन्हें मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed