फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   22 thousand bows down at feet of Lord Baba Balak Nath

बाबा बालक नाथ के दर पर रविवार को 22 हजार ने नवाया शीश

Sun, 16 Apr 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 16 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
22 thousand bows down at feet of Lord Baba Balak Nath
बाबा बालक नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले खत्म होने के बावजूद रविवार को 22 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर शीश नवाया। रविवार को सुबह-सवेरे ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा।

विज्ञापन


गर्मी के बावजूद श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में कई घंटे तक खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। दियोटसिद्ध मंदिर में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा और देश-विदेश से श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन


मंदिर में शनिवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रखा गया था। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को न्यास बेहतर सुविधाएं दे रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंदिर न्यास अधिकारी ईश्वरदास ने बताया कि मंदिर में रविवार को करीब 22 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को न्यास प्रशासन हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed