फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भोरंज की अंजना को मिला सावित्री बाई फूले नेशनल फेलोशिप आवार्ड

भोरंज की अंजना को मिला सावित्री बाई फूले नेशनल फेलोशिप आवार्ड

Wed, 12 Dec 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की अंजना ठाकुर को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर नई दिल्ली में सावित्री बाई फूले नेशनल फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। प्रदेश भर में हजारों गरीब महिलाओं को अपने बलबूते स्वरोजगार उपलब्ध करवाकर उनकी आर्थिकी सुदृढ़ करने और अपने साथ प्रदेश भर से ग्रामीण महिलाओं और महिला मंडलों को जोड़ने के लिए अंजना को यह अवार्ड मिला है। यह अवार्ड प्रदेश से एक मात्र महिला अंजना को मिला है। भारतीय दलित साहित्यिक अकादमी की ओर से नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष एसपी सुमनाक्षर ने अंजना को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया। अंजना हिमालयन महिला एवं जन कल्याण संस्था की प्रदेश अध्यक्ष हैं और जिला भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री भी हैं। वह पिछले कई सालों से समाज सेवा करती आ रहीं हैं। इस मौके पर अंजना ठाकुर ने बताया कि गरीब महिलाओं का उत्थान करना उनका लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed