{"_id":"5bf5a650bdec226974558904","slug":"21542825552-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर मकान से टकराया ट्र्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर मकान से टकराया ट्र्रक
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत सुजानपुर-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर बाबा स्वरूप गिर मंदिर के पास बुधवार शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर मकान से जा टकराया। इसके चलते मकान की दीवार और मकान के बाहर लगी चारदीवारी समेत आंगन में रखा कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय मकान के उस हिस्से में कोई नहीं था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना में मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है। बुधवार को सुरेंद्र नाथ पुत्र बलनदा राम निवासी हमीरपुर ट्रक लेकर सुजानपुर की तरफ जा रहा था कि बाबा स्वरूप गिर मंदिर के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और घर की दीवार से टकरा गया। इससे मकान की दीवार, चारदीवारी और कुछ सामान टूट गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुजानपुर श्याम लाल ने कहा कि वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।