फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   शहरी निकायों के बाद अब बीडीसी में मची उथल-पुथल

शहरी निकायों के बाद अब बीडीसी में मची उथल-पुथल

Wed, 29 Aug 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
शहरी निकायों के बाद अब बीडीसी में मची उथल-पुथल
नादौन (हमीरपुर)। सत्ता परिवर्तन होते ही अब शहरी निकायों के साथ बीडीसी में भी उथल-पुथल मच गई है। नादौन पंचायत समिति अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधि का कब्जा अब भाजपा को अखर रहा है। नगर पंचायत भोटा में अध्यक्ष पद पर फैसला 31 अगस्त को होगा। जबकि, नगर परिषद सुजानपुर में 20 जुलाई को अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के बावजूद अभी तक नए अध्यक्ष को लेकर फैसला नहीं हो पाया है। इस बीच बुधवार को अब पंचायत समिति नादौन के सदस्यों ने समिति अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास पत्र पारित कर उपाध्यक्ष इंदु बाला को सौंप दिया है।
विज्ञापन

नादौन विश्राम गृह में एकत्रित हुए 26 में से 14 सदस्यों ने बुधवार को पंचायत समिति की बैठक के दौरान यह पत्र पारित किया है। जिसका समर्थन पंचायत समिति उपाध्यक्ष इंदु बाला, सदस्य मंजीत कुमारी, रीमा धीमान, कल्याणी पटियाल, मीना देवी, अंजू देवी, पुष्पा वर्मा, वीना देवी, रमेश चंद, अतुल शर्मा, विजय शर्मा, राजकुमार और विनोद पठानिया ने किया है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि वर्तमान पंचायत समिति अध्यक्ष सुनील शर्मा की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा तो बहुत होती है, परंतु धरातल पर इसके परिणाम शून्य के बराबर हैं। तय नियमानुसार समिति की बैठकें आयोजित नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार की बैठक भी करीब 22 दिनों की देरी से हुई है। इससे पूर्व भी समिति की एक बैठक बिना किसी सूचना के उस समय रद्द कर दी गई जब एक दल के नेता का कोई कार्यक्रम था। सदस्यों ने बताया कि समिति की बैठकों में सरकारी अधिकारी भी नदारद रहते हैं। इस कारण कई जनहित की समस्याओं का पूरी तरह से निवारण नहीं हो पाता है। इन्हीं कारणों से सदस्यों ने अविश्वास पत्र पारित किया है। इस संबंध में पंचायत समिति अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा है कि वह भी इसी परिवार के सदस्य हैं। परंतु यह लोकतांत्रिक प्रणाली है और इन्हीं सदस्यों ने उन्हें अध्यक्ष चुना था। अब जो भी इनका फैसला होगा, वह उसका सम्मान करेंगे। अपने कार्यकाल के दौरान बतौर अध्यक्ष पूरी लग्न से कार्य किया है। वहीं पंचायत समिति उपाध्यक्ष इंदु बाला ने बताया कि एक दो दिन में बैठक आयोजित करके इस विषय पर चर्चा की जाएगी और आवश्यकतानुसार मतदान की तिथि निर्धारित करके इसकी विधिवत सूचना प्रशासन को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed