फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नोटिस का असर, अब सड़कों पर नहीं गिरेगा छतों का पानी

नोटिस का असर, अब सड़कों पर नहीं गिरेगा छतों का पानी

Tue, 28 Aug 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नोटिस का असर, अब सड़कों पर नहीं गिरेगा छतों का पानी
हमीरपुर। अब बारिश के दौरान माल रोड पर हमीरपुर से सटे भवनों की छतों का पानी नहीं गिरेगा। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से लीगल नोटिस भेजने के बाद भवन मालिकों ने बारिश के पानी की उचित व्यवस्था कर ली है। बता दें कि बरसात के दौरान हमीरपुर शहर में सड़कों से सटे भवनों की छतों का पानी सीधे सड़क पर फेंका जा रहा था। जिस कारण सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लीगल नोटिस जारी करने के बाद भवन मालिक और दुकानदार हरकत मेें आए हैं।
विज्ञापन

सड़क पर बारिश का पानी न फेंकने की भवन मालिकों और दुकानदारों ने व्यवस्था कर ली है। नगर परिषद हमीरपुर ने दर्जन भर भवन मालिकों और दुकानदारों को पहले सामान्य नोटिस भेजे थे। हालांकि नोटिस जारी करने के बाद कुछ दुकानदारों ने ही बारिश के पानी की व्यवस्था की है। जबकि कुछेक ने इसकी व्यवस्था नहीं की। इसपर नगर परिषद ने कड़ा रुख अपनाते हुए इन भवन मालिकों और दुकानदारों को लीगल नोटिस भेजे थे। लीगल नोटिस जारी करने के बाद भवन मालिकों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्होंने माल रोड पर बारिश का पानी न फेंकने की व्यवस्था की। इस संबंध में नगर परिषद हमीरपुर के ईओ विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि दर्जन भर भवन मालिकों और दुकानदारों को लीगल नोटिस भेजे गए हैं। कुछ दुकानदारों ने माल रोड पर पानी न फेंकने की व्यवस्था कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed