{"_id":"5b799d0d42c7924650408817","slug":"21534696717-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहरे बाजार में दो माह में उखड़ा पैचवर्क, उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहरे बाजार में दो माह में उखड़ा पैचवर्क, उठे सवाल
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत ऊना भोटा एनएच पर मैहरे बाजार में दो माह में पैचवर्क उखड़ गया है। क्षेत्र के लोग इसके निर्माण पर सवाल उठाने लगे हैं। सड़क में बने गड्ढों से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क की दशा सुधारने की मांग की है।
ऊना से भोटा एनएच पर बड़सर से बणी तक सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। मैहरे बाजार में सड़क की हालत काफी बदतर हो चुकी है। इससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों में विनोद कुमार, राजेश कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, राज कुमार, दिनेश कुमार, संजय कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि दो माह पहले ही बड़सर मैहरे सड़क पर पैचवर्क का कार्य किया गया था लेकिन, हालत यह है कि सड़क में गड्ढे बन गए हैं। उन्होंने पैचवर्क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने एचएच की हालत सुधारने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ के. भारद्वाज ने कहा कि बारिश के कारण सड़क में गड्ढे बन गए हैं। एनएच पर टारिंग का कार्य करवाया जा रहा है। बरसात के चलते टारिंग का कार्य रुका हुआ है। उन्होंने मैहरे बाजार में नए सिरे से टारिंग करवाने का आश्वासन दिया है।