फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एक पद पर दो एसडीओ, तीन सीनियर असिस्टेंट

एक पद पर दो एसडीओ, तीन सीनियर असिस्टेंट

Thu, 14 Jun 2018 10:51 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बिजली बोर्ड के हमीरपुर और सुजानपुर कार्यालय में कई पद खाली हैं। टौणीदेवी सब डिवीजन में आवश्यकता से अधिक स्टाफ हो गया है। बिजली बोर्ड टौणीदेवी सब डिवीजन में एक पद पर दो एसडीओ और तीन सीनियर असिस्टेंट सेवाएं दे रहे हैं। बिजली बोर्ड के अधिकारी बिजली आपूर्ति बाधित होने पर कर्मचारियों का तर्क देता रहता है। लेकिन टौणीदेवी में सरप्लस के मामले में विभाग के अधिकारी आंखें मूंदें बैठे हैं। यहां एक पद पर दो एसडीओ और तीन वरिष्ठ सहायकों के काम करने से अधीनस्थ स्टाफ को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके साथ ही सरकारी खजाने को भी सेंध लग रही है।
विज्ञापन

इसे सरकार की मेहरबानी कहें या विद्युत विभाग की मजबूरी कि न चाहते हुए भी कर्मचारियों को उनके मनचाहे स्टेशन देने पड़ रहे हैं। जिला में कई जगह विभाग में पद खाली चल रहे हैं। जिन्हें भरा ही नहीं जा रहा है। टौणी देवी विद्युत सब स्टेशन में वरिष्ठ सहायक के दो पद हैं, लेकिन राजनीतिक पहुंच के चलते तीसरे वरिष्ठ सहायक ने भी कुछ माह पूर्व यहां ज्वाइन कर लिया है। बिजली उपमंडल में कामर्शियल व असटेबलिशमेंट ब्रांचों में एक-एक सीनियर असिस्टेंट का पद होता है। लेकिन यहां कामर्शियल ब्रांच में लगभग 6 महीनों से दो सीनियर असिस्टेंट तैनात हैं।
विज्ञापन

इसे चाहे विभाग की लापरवाही समझें या कर्मचारियों की राजनीतिक पहुंच समझें जिससे सरकारी खजाने पर बोझ पड़ रहा है। सहायक अभियंता के पद पर दो अधिकारी मौजूद हैं। जिनमें से एक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बिजली सब स्टेशन में कर्मचारियों को बैठने तक के लिए जगह नहीं है। जिसकी वजह से रिकॉर्ड को बरामदे में रखा है। जो बरसात के मौसम में खराब हो सकता है। उधर, बिजली बोर्ड के एक्सईएन अशोक शर्मा का कहना है कि कोर्ट केस के चलते टौणीदेवी सब डिवीजन में दो एसडीओ हैं। उन्होंने माना कि हमीरपुर और सुजानपुर में वरिष्ठ सहायकों समेत अन्य पद खाली चल रहे हैं। टौणीदेवी में तीन सीनियर असिस्टेंट हैं। अशोक शर्मा का कहना है कि तीनों कर्मचारी विभाग में बेहतर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed