फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर के परोल गांव निवासी सतीश सेना में बने लेफ्टिनेंट

हमीरपुर के परोल गांव निवासी सतीश सेना में बने लेफ्टिनेंट

Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर के परोल गांव निवासी सतीश सेना में बने लेफ्टिनेंट
हमीरपुर। जिला हमीरपुर के परोल गांव के निवासी सतीश वर्मा सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। इससे क्षेत्र भर में खुशी की लहर है। जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के परोल गांव निवासी सतीश ने स्पेशल कमीशन पास कर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व वह भारतीय सेना में एयर डिफेंस विंग में बतौर हवलदार कार्यरत थे। स्पेशल कमीशन पास कर वह अब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। शनिवार को बिहार के गया में उनकी पासिंग आउट परेड हुई। जिसमें उनके परिवार सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सतीश के पिता मिलाप चंद बंदोबस्त विभाग हमीरपुर में कार्यरत हैं। उनकी माता गृहिणी हैं और छोटा भाई कुबैत में नौकरी करता है। सतीश की प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल से हुई है। उन्होंने ग्यारहवीं की पढ़ाई भोरंज स्कूल से और बारहवीं की पढ़ाई न्यू ईरा स्कूल कैहरवीं से की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। वहीं उनकी इस उपलब्धि से उपमंडल भोरंज में खुशी का महौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed