{"_id":"5a89b75d4f1c1b2d068b7519","slug":"21518974813-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवाहदेवी टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवाहदेवी टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नशा मुक्ति युवक मंडल अवाहदेवी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। यह प्रतियोगिता 24 जनवरी को शुरू की गई थी। समापन समारोह में भाजपा सह प्रभारी एवं पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र अत्री बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में युवाओं को जीवन में हर क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा से गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में हर प्रतिस्पर्धा में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर ही सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अवाहदेवी और पंजकाई बिलासपुर की टीम के बीच हुआ। जिसमें अवाहदेवी टीम ने पंजकाई की टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनिल परमार, नरेश राणा, सुरेश सोनी, नितेश सोनी, अंकुश ठाकुर, संजीव चंदेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन