{"_id":"5a4e48c44f1c1bd4178b4cd0","slug":"21515079876-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग में दर्ज हो स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का रिकॉर्ड : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग में दर्ज हो स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का रिकॉर्ड : संघ
Updated Thu, 04 Jan 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वतंत्रता सेनानी आश्रित कल्याण संघ की बैठक वीरवार को संघ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश सरकार से मांग की गई कि प्रदेश राजस्व विभाग में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का रिकॉर्ड दर्ज किया जाए ताकि समय पर इन परिवारों से संबंधित हर ब्यौरा उपलब्ध हो सके। युवा पीढ़ी को भी देश की आजादी में अहम योगदान रखने वाले इन स्वतंत्रता सेनानियों की जानकारी हो। बैठक में प्रस्ताव पास कर सरकार से मांग की गई कि हर स्वतंत्रता सेनानी का गांव के बाहर स्मारक या गेट बनाया जाए और उनकी प्रतिमा भी वहां स्थापित की जाए। लोगों को भी ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित जानकारियां मिलती रहे और उनके लिए वह प्रेरणादायक बने रहें।
सरकार की ओर से गठित किए जाने वाले स्वतंत्रता सेनानी बोर्ड में इन परिवारों से संबंधित ही सदस्यों को भी मनोनीत किया जाए। बैकलॉग आधार पर इस वर्ग से नौकरियों में प्राथमिकता मिले। संघ की ओर से कहा गया कि बोर्ड के गठन के समय जो उपाध्यक्ष नियुक्त किया जाना है, उसमें इन परिवारों को भी प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति मिले। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों की बीते दिनों हुई मौत पर भी शोक जताया गया। इनमें बिझड़ी क्षेत्र के बरोटी गांव के लाल सिंह, भरेड़ी क्षेत्र की स्वतंत्रता सेनानी अमीं चंद की पत्नी जयवंती देवी व नादौन के नौल गांव के केसर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। संघ की ओर 23 जनवरी को हमीरपुर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संघ की ओर से राज्य ऑर्गेनाइजेशन बनाने पर भी चर्चा की गई, जिसका जिम्मा पुरुषोत्तम कालिया को दिया गया। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सीएम जयराम ठाकुर की ताजपोशी पर उन्हें बधाई दी है और आशा प्रकट की है कि इस वर्ग की हर समस्या नई सरकार से हल होगी। इस अवसर पर जनरल सेक्रेटरी हेमराज, हरीश नंदा, देशराज ठाकुर, कश्मीर सिंह, राय सिंह ठाकुर, कुलबंत सिंह कटोच, संतोषी देवी, रूपलाल दयाल, दीपक, मोहिनी शर्मा, रीता कतना, अंजना कुमारी व सुंदर कुमार आदि मौजूद रहे।