फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   गांव में अब पंजीकृत कबाड़ी ही उठाएंगे कूड़ा

गांव में अब पंजीकृत कबाड़ी ही उठाएंगे कूड़ा

Mon, 29 Apr 2019 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। ग्रामीणों को घरों से निकलने वाले कूड़े को अब पंजीकृत कबाड़ी को ही देना होगा। लोग घरों से निकलने वाले कूड़े से पैसे भी कमा सकेंगे। पैसे कमाने के लिए लोगों को सूखा कचरा और गीला कचरा अलग-अलग भंडारण करना होगा। प्रदेश सरकार घरों से इस कूड़े को उठाने के लिए एक माह में दो बार पंजीकृत कबाड़ियों को भेजेगी। कबाड़ी उनके योग्य जो बिकाऊ कूड़ा कचरा होगा, उसे लोगों से प्राप्त करेंगे और हाथों-हाथ लोगों को इसके बदले में पैसे भी देंगे। वहीं अन्य जो कूड़ा उनके इस्तेमाल का नहीं है, उसे भी वह उठा कर ले जाएंगे।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने इस योजना को हरी झंडी दे दी है। सुजानपुर विकास खंड के तहत करीब 20 पंचायतों में इस योजना को लागू करके कबाड़ी भी पंजीकृत कर दिए गए हैं। सभी पंचायतों में अब यह कबाड़िए हर माह दो बार घरों पर दस्तक देंगे। कबाड़ी कौन सी तिथि पर घरों पर आएंगे, इसकी सूचना संबंधित पंचायत में निर्धारित की जाएगी। इस योजना को लागू करने के लिए पंचायत स्तर पर कमेटी का भी गठन किया है। इन कमेटियों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पार्षद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल, सेल्फ हेल्प ग्रुप शामिल किए गए हैं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी एवं सहायक आयुक्त मनीष सोनी ने कहा कि खंड के तहत सभी पंचायतों में इस योजना को लागू करके कबाड़ी भी पंजीकृत कर दिए गए हैं। कमेटियों का गठन करवा दिया गया है जो अपनी सुविधानुसार माह में दो बार निर्धारित तिथियां रखकर बुला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed