फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन अस्पताल की एंबुलेंस खराब, डेढ़ घंटा देर से पहुंची रोगी

नादौन अस्पताल की एंबुलेंस खराब, डेढ़ घंटा देर से पहुंची रोगी

Sun, 30 Dec 2018 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल नादौन की एकमात्र 108 एंबुलेंस खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को रेफर की गई वृद्ध महिला के इलाज में डेढ़ घंटे की देरी हुई। एंबुलेंस न होने से उसे हमीरपुर से एंबुलेंस बुलाकर डेढ़ घंटे बाद मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस कारण उसे एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार की सुविधा समय पर नहीं मिल पाई। रेफर की गई महिला को नादौन से हमीरपुर अस्पताल तक लाने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन एंबुलेंस के अलावा किसी अन्य और वाहन में ऑक्सीजन की सुविधा नहीं होती है। यह मामला एक महिला का ही नहीं बल्कि बीते दो दिनों से एंबुलेंस खराब होने के कारण अन्य मरीजों और तीमारदारों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 75 वर्षीय वृद्ध महिला कश्मीरी देवी के परिजनों ने बताया कि नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कश्मीरी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हमीरपुर रेफर कर दिया गया। जिसके लिए रास्ते में ऑक्सीजन की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

परंतु 108 एंबुलेंस खराब होने के कारण अन्य ऐसा कोई भी वाहन उपलब्ध न हो सका। परिजनों की सूचना पर हमीरपुर अस्पताल से 108 एंबुलेंस को नादौन भेजा गया। जिसके बाद करीब डेढ़ घंटा का अतिरिक्त समय लगा। स्थानीय लोगों मेें रमन मनकोटिया, किशोरी लाल, शम्मी कुमार, दीपक, किशोर, ज्ञान चंद, प्रीतम सहित अन्य ने बताया कि इससे पूर्व भी नादौन अस्पताल में इस एंबुलेंस के टायर ठीक न होने के कारण करीब माह भर के लिए उसकी सेवा ठप रही। लोगों का कहना है कि ऐसी कोताही बरतने वाले कंपनी के लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में बीएमओ डा. अशोक कौशल का कहना है कि 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी को इसे ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रभारी पंकज कुमार का कहना है कि इस समस्या के शीघ्र समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed