फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन व्यापार मंडल के चुनाव पांच जनवरी को

नादौन व्यापार मंडल के चुनाव पांच जनवरी को

Sun, 30 Dec 2018 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में नए व्यापार मंडल के गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसमें शहर के प्रमुख व्यापारियों ने कई अहम निर्णय लिए। सन्नी सोनी ने बताया कि रविवार को इस बैठक में नए व्यापार मंडल की रूपरेखा तय की गई तथा पांच जनवरी को आयोजित होने वाली बैठक में नादौन व्यापार मंडल के प्रधान का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों के विभिन्न ट्रेडों में से एक-एक सदस्य चुनने के लिए समस्त वर्ग के व्यापारियों से आग्रह किया गया है। विभिन्न ट्रेडों में से चुन कर आने वाले सदस्य ही नए प्रधान का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

जिसके लिए उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब सभी वर्गों के व्यापारी अपने-अपने ट्रेड में से एक-एक सदस्य चुन कर उनका ब्योरा देंगे। सोनी ने बताया कि रविवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि मंडल का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा तथा बनाए गए सदस्यों को शुल्क भी अदा करना पड़ेगा। इसकी दर व्यापार के आधार पर तय की जाएगी। जिसका उपयोग व्यापारियों और समाज की भलाई के लिए किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए भी व्यापार मंडल अपने स्तर पर सहयोग देगा। आगामी शनिवार को व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन जैन सराय परिसर में किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के प्रमुख व्यवसायी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed